चीन में सरकारी फैसले लेने वाली सर्वोच्च संस्था नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) ने स्थानीय सरकारी कर्ज की सीमा बढ़ाकर 839 अरब डॉलर करने के स्टेट काउंसिल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में फाइनेंशियल एंड इकोनॉमिक अफेयर्स कमेटी के वाइस चेयरमैन जु हॉन्गकाई ने बताया कि डेट स्वाप प्लान तीन साल का है और इससे चीन को अगले 5 साल के दौरान काफी हद तक इंटरेस्ट पेमेंट कम करने में मदद मिलेगी