28 सितंबर को स्टेट मीडिया की ओर से दिखाए गए लाइव ड्रोन फुटेज में गाड़ियों को इस विशाल पुल को पार करते हुए दिखाया गया था, जिसके नीले सपोर्ट टावर बादलों में छिपे हुए थे, जो बताता है कि ये पुल कितनी ऊंचाई पर बना है। AFP की रिपोर्ट के अनुसार, पुल के उद्घाटन समारोह में प्रोजक्ट इंजीनियरों और स्थानीय अधिकारियों सहित दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी