भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है, जबकि चीन के बदले हुए माहौल में एक बार फिर से निवेशकों की दिलचस्पी इस मुल्क की तरफ बढ़ रही है। राहत पैकेज की वजह से पैदा हुई उम्मीद, अलीबाबा के फाउंडर से शी जिनपिंग की मुलाकात, चीन पर टैरिफ को लेकर अमेरिका रवैये में नरमी, आकर्षक वैल्यूएशंस आदि वजहों से ग्लोबल इनवेस्टर्स चाइनीज स्टॉक की तरफ आकर्षित हो रहे हैं