एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर चीन की पाबंदियां जारी रहीं, तो ग्लोबल EV ट्रांजिशन को तगड़ा झटका लगेगा। कच्चे माल की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे गाड़ियों के दाम में भी इजाफा हो सकता है। भारत में Bajaj Auto और TVS Motor जैसी बड़ी कंपनियों ने चेतावनी दी है कि अगर यह संकट बना रहा तो उनका EV का प्रोडक्शन जुलाई से पूरी तरह ठप हो सकता है