चीन ने भारत के इस फैसले का स्वागत किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ओर से लोगों के बीच संपर्क बेहतर करने के लिए एक “सकारात्मक कदम” देखा गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन भारत के साथ संवाद और आपसी परामर्श जारी रखने के लिए तैयार है। दोनों देशों के संबंध 2020 में तब बिगड़ गए थे जब पूर्वी लद्दाख में LAC पर तनाव बढ़ गया था