Operation Sindoor Debate: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि पूर्व गृह एवं मंत्री पी चिदंबरम ने पहलगाम के हमलावरों के पाकिस्तान से आने के सबूत मांगकर पूरी दुनिया के सामने पड़ोसी देश को क्लीनचिट दे दी है। शाह ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कल इस देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे