राम मंदिर में कार्यरत सभी स्टाफ की सत्यापन प्रक्रिया मंदिर के नए नियुक्त चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। मिश्रा ने पिछले महीने कार्यभार संभाला था। सूत्रों ने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने कड़े सुरक्षा उपायों के तहत अयोध्या में राम मंदिर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की जानकारी भी शामिल होगी। पुलिस वेरिफिकेशन और पुलिस द्वारा जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी जरूरी होंगे।