हाईवे पर फंसे ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि करोड़ों रुपए की कीमत के सेब, टमाटर और दूसरी सब्जियों की खेप सड़ रही है। हर एक ट्रक की कीमत लगभग 4-4.5 लाख रुपए है, और अनुमान है कि अकेले 50 करोड़ से ज्यादा कीमत के सेब ही फंसे हुए हैं। रिपोर्ट में ट्रक चालक गफ्फार ने बताया कि उसके सेब साहिबाबाद फल मंडी पहुंचने वाले थे, लेकिन वह पांच दिनों से कुल्लू में फंसा हुआ है