Mexico Assembly I मेक्सिको सिटी की संसद में पारदर्शिता निगरानी एजेंसी में सुधारों पर बहस के दौरान विपक्षी दलों की महिला सांसदों के बीच हुई जोरदार झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान वे एक-दूसरे के बाल खींचती और मारती नजर आ रही थीं। ये झड़प तब हुई जब नेशनल एक्शन पार्टी के सदस्यों ने दूसरी पार्टी द्वारा कथित तौर पर तोड़े गए एक नियम के विरोध में पोडियम के पास जाकर प्रदर्शन किया।