रेबीज़ दुनिया की सबसे घातक ज़ूनोटिक बीमारियों में से एक है, जिससे हर साल लगभग 60 हज़ार लोगों की जान चली जाती है. इनमें से एक-तिहाई मौतें भारत में होती हैं. विडम्बना यह है कि इनमें से अधिकाँश मौतें, समय पर सही जानकारी और इलाज मिल जाने पर आसानी से टाली जा सकती थीं. ऐसे में एक फ़ोन नम्बर – 15400, हैल्पलाइन के रूप में उम्मीद की किरण बनकर उभरा है.