(खबरें अब आसान भाषा में)
OPINION: मेसी के जिस “G.O.A.T इंडिया टूर” के रूप में प्रचारित किया गया था, वह भारतीय खेल इतिहास के सबसे शर्मनाक तमाशों में दर्ज हो गया. मेसी की वजह से नहीं, बल्कि इस वजह से कि भारत ने उनकी मेज़बानी कैसे की. यह फुटबॉल का उत्सव नहीं था. यह पहुँच, हक़दारी और संस्थागत घमंड का भद्दा प्रदर्शन था