Gold Price Today | शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतें भी धाराशायी हो गई हैं. MCX पर चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. सोना भी करीब 2.50 फीसदी तक फिसल गया है. सोने के भाव में करीब 4500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. सोना ट्रेड के दौरान 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे से फिसल गया है.