भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु में आयोजित नीरज चोपड़ा क्लासिक 2015 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने अपने नाम के इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 86.18m थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया. दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज पहली बार भारत में इंटरनेशनल लेवल का टूर्नामेंट खेल रहे थे.