गोल्ड और सिल्वर आज 30 जनवरी को बजट से पहले अचानक क्रैश हो गए। सिल्वर ETF में तो 20 से 23 फीसदी तक की भारी गिरावट आई। गोल्ड ETF भी बुरी तरह टूट गए। इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। सवाल बड़ा है कि क्या ये गिरावट केवल मुनाफावसूली है? या फिर सोने और चांदी की कीमतों में जारी ऐतिहासिक तेजी का अब अंत आ गया है? सबसे अहम सवाल क्या यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदने का मौका है या इस समय इनसे दूरी बनाकर रहना बेहतर है? आइए आंकड़ों और एक्सपर्ट्स की राय के जरिए यह पूरा मामला समझते हैं