इस महीने की शुरुआत में एनएसई ने ऐलान किया था कि निफ्टी के सभी इंडेक्स के वीकली डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स गुरुवार की बजाय सोमवार को एक्सपायर होंगे और यह फैसला 4 अप्रैल से प्रभावी होगा। हालांकि अब एनएसई ने इस योजना को अगली सूचना तक ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जानिए ऐसा क्या हो गया कि एनएसई ने नई एक्सपायरी का नियम लागू होने से कुछ ही दिनों पहले मूड बदल दिया