ग्रेग चैपल का कहना है कि शुभमन गिल की अग्नि परीक्षा तो अब शुरू होने वाली है. चैपल ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैच टेस्ट कप्तान के रूप में गिल की दिशा तय करेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है.