मल्टी एसेट एलोकेशन फंड मार्केट की स्थितियों के हिसाब से एसेट्स में निवेश करता है। मल्टी-एसेट फंड के लिए इक्विटी, डेट और गोल्ड में कम से कम 10 फीसदी निवेश बनाए रखना अनिवार्य है। इसके अलावा फंड मैनेजर के पास ग्लोबल इक्विटी, एक्सचेंज ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव्स (ईटीसीडी), आरईआईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट में निवेश का भी विकल्प होता है