(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने पश्चिम अफ़्रीकी देश गिनी बिसाऊ में सैन्य तख़्तापलट की निन्दा की है. उन्होंन साथ ही आगाह किया है कि देश में हाल के राष्ट्रीय चुनावों में चुने गए पदाधिकारियों को सत्ता से बेदख़ल करने में, संवैधानिक और लोकतांत्रिक सिद्धान्तों का गम्भीर उल्लंघन निहित है.