हफ्ते में 90 घंटे काम को लेकर L&T के बॉस के बयान के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस को छिड़ी बहस के मद्देनजर सिंगापुर के एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) ने अपने एक भारतीय बॉस से जुड़ी दिलचस्प घटना को याद किया है। उन्होंने बताया कि इस बॉस ने एक ‘काबिल’ मार्केटिंग उम्मीदवार को इसलिए खारिज कर दिया था, क्योंकि वह गिटार बजाता था और मैराथन दौड़ता था। उस बॉस के मुताबिक, उम्मीदवार की हॉबी की वजह से वह इस काम के लिए लायक नहीं था