(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) का कहना है कि ग़ाज़ा पट्टी में अस्थाई तौर पर युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक क़रीब पाँच लाख फ़लस्तीनी ग़ाज़ा सिटी में लौट चुके हैं. घर वापसी से राहत मिलने की उम्मीद के बावजूद, उत्तरी ग़ाज़ा में लौट रही आबादी को वहाँ पसरे गम्भीर हालात कचोट भी रहे हैं.