क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में यूएन मानवतावादी एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि यदि इसराइल ने सहायता आपूर्ति व्यवस्था से बाधाओं को तुरन्त दूर नहीं किया तो जीवनरक्षक राहत अभियान के लिए जोखिम पैदा हो सकता है. बताया गया है कि नए इसराइली अवरोधों से अन्तरराष्ट्रीय ग़ैर-सरकारी संगठनों का कामकाज ठप हो जाने की आशंका है.