संयुक्त राष्ट्र ने ग़ाज़ा पट्टी में ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी आबादी के लिए, इसराइली सेना द्वारा नियंत्रित केन्द्रों के माध्यम से मानवीय राहत पहुँचाने के प्रस्ताव पर क्षोभ व्यक्त किया है. यूएन ने इस प्रस्ताव को मानवीय सहायता अभियान में तटस्थता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता के बुनियादी सिद्धान्तों का हनन क़रार देते हुए नकार दिया है.