ग़ाज़ा पट्टी में सर्दीले व तूफ़ानी मौसम ने, हज़ारों विस्थापित लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. ग़ाज़ा शहर के पश्चिमी बन्दरगाह क्षेत्र में हालात सबसे अधिक ख़राब हैं, जहाँ सैकड़ों लोग बेहद कठिन मानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं. हाल के दिनों में सामने आए दृश्यों में नज़र आया कि घनी आबादी वाले इलाक़ों में लगे प्लास्टिक के तम्बू, तेज़ हवाओं के सामने टिक नहीं पा रहे थे. बारिश का पानी तम्बुओं के भीतर भर गया, लेकिन लोगों के पास ठंड व बारिश से बचने के लिए कोई पुख़्ता इंतज़ाम नहीं था. वीडियो…