ग़ाज़ा और मिस्र की सीमा पर स्थित रफ़ाह चौकी के फिर आंशिक तौर पर खुलने से कुछ संख्या में फ़लस्तीनियों को ग़ाज़ा पट्टी से बाहर जाने और वापिस लौटने की अनुमति मिली है, जिनमें गम्भीर रूप से बीमार मरीज़ भी हैं. लेकिन, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इस व्यवस्था को सही मायनों में एक जीवनरेखा में तब्दील करने के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता होगी.