ग़ाज़ा में इसराइल व अमेरिका के समर्थन से चलाए जा रहे ग़ाज़ा मानवीय संस्थान (GHF) के सहायता वितरण केन्द्रों के आसपास इसराइली हवाई हमलों और गोलीबारी में सैकड़ों लोगों की मौतें हुई हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. बहुत से घायलों के अंग काटने पड़े हैं जिससे उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया है और एक अत्यन्त पीड़ानजक भविष्य उनके सामने है.