सुरक्षा परिषद की मंगलवार को एक अहम बैठक में ग़ाज़ा पट्टी में व्याप्त भयावह हालात पर चर्चा हो रही है, जहाँ मानवतावादी संगठनों ने फ़लस्तीनी आबादी के लिए अकाल के गम्भीर जोखिम के प्रति चेतावनी जारी की है. इसराइली सैन्य कार्रवाई के बीच वहाँ मानवीय सहायता आपूर्ति के प्रवेश पर पिछले 70 दिनों से पाबन्दी जारी है. आपात राहत मामलों के लिए यूएन प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि जनसंहार को टालने और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति सम्मान के लिए निर्णायक क़दम उठाए जाने होंगे.