संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (OCHA) के फ़लस्तीनी इलाक़ों में प्रमुख जोनाथन व्हिटॉल ने, इसराइल द्वारा ग़ाज़ा की “कुल और पूर्ण नाकाबन्दी” के तहत, जीवन की भयावह स्थिति का ज़िक्र किया है, जिसे अब दो महीने पूरे हो चुके हैं. उन्होंने शनिवार को जिनीवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगाह किया कि ग़ाज़ा में आने वाले दिन बेहद गम्भीर होने वाले हैं, क्योंकि ग़ाज़ा में मानवीय सहायता सामग्री के प्रवेश पर लगे इसराइली प्रतिबन्धों के कारण, मानवीय सहायता अभियान बुरी तरह बाधित हो गए हैं. साथ ही, लगातार बढ़ती हिंसा के कारण मानवीय ज़रूरतें भी बढ़ रही हैं. (वीडियो)