(खबरें अब आसान भाषा में)
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के आपातकालीन संचार प्रमुख जोनाथन ड्यूमाँट ने ग़ाज़ा पट्टी में तबाही के स्तर को “बिल्कुल चौंका देने वाला” क़रार देते हुए बताया है कि वहाँ के लोगों को, जीवनरक्षक सहायता की अत्यन्त गम्भीर आवश्यकता है और व्यापक अकाल का ख़तरा बढ़ रहा है.