इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र – ग़ाज़ा में युद्ध के कारण अब भी भयावह स्थिति बनी हुई है. फ़लस्तीनी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख अजिथ सुंघाय ने, इसराइल की घेराबन्दी के शिकार उत्तरी ग़ाज़ा इलाक़े का दौरा करके, ये जानकारी दी है. उन्होंने इस बार भूख के अत्यन्त गम्भीर स्तर पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है.