(खबरें अब आसान भाषा में)
फ़लस्तीनी शरणार्थी एजेंसी – UNRWA के प्रमुख फ़िलिपे लज़ारिनी ने रविवार को कहा कि ग़ाज़ा पट्टी में, मानवीय सहायता सामग्री के प्रवेश पर महीनों से चली आ रही इसराइली नाकाबन्दी को हटाना ही “बड़े पैमाने पर भुखमरी” से बचने का एकमात्र तरीक़ा है.