संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि ग़ाज़ा पट्टी में पूर्ण युद्धविराम और सभी बन्धकों की रिहाई के लिए प्रयास जारी रखे जाने होंगे. उन्होंने बुधवार को न्यूयॉर्क में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ज़रूरी है कि ग़ाज़ा में किसी भी प्रकार के जातीय सफ़ाए से बचा जाए.