ग़ाज़ा में प्रवेश के लिए तमाम सीमा चौकियों की इसराइली नाकाबन्दी के कारण, 65 दिनों से ग़ाज़ा में कोई राहत सहायता नहीं पहुँची है. भुखमरी बढ़ रही है और कुपोषण में बढ़ोत्तरी हुई है. कुपोषण के कारण दस्त, निमोनिया और ख़सरा जैसी बीमारियों से बच्चों की मौत होने का ख़तरा बढ़ जाता है, ख़ासतौर पर ऐसे माहौल में, जहाँ जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच ख़त्म हो गई हो. एक वीडियो…. (वीडियो)