(खबरें अब आसान भाषा में)
ग़ाज़ा में मानवीय संकट लगातार गहराता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि वे आवश्यक जीवनरक्षक खाद्य सामग्री की आधे से भी कम मात्रा ही युद्धग्रस्त इलाके़ तक पहुँचा पा रही हैं. लगभग पाँच लाख लोग अकाल के कगार पर हैं और नवीनतम आँकड़े व्यापक कुपोषण को उजागर कर रहे हैं.