संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि ग़ाज़ा पट्टी में पिछले महीने आए भीषण सर्द तूफ़ानों से, क़रीब 65 हज़ार परिवार प्रभावित हुए हैं. इसके अलावा, विस्थापितों के लिए बनाए गए बहुत से आश्रय स्थल, अनेक क्षेत्रों में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने और ज़मीन के निचले इलाक़ों में स्थित होने के कारण, पानी में डूब गए हैं.