संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, फ़लस्तीनी संगठन हमास द्वारा जारी उस वक्तव्य का स्वागत किया है जिसमें हमास की हिरासत में बाक़ी बन्धकों को रिहा करने के लिए सहमति का ऐलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने, हमास की घोषणा के बाद, इसराइल से ग़ाज़ा में बमबारी रोके जाने का आहवान किया है.