ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली सैन्य बलों की कार्रवाई के कारण हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है और लडाई से बचकर सुरक्षित आश्रय की तलाश कर रहे हताश फ़लस्तीनी लोगों को पर्याप्त मानवीय सहायता नहीं मिल पा रही है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात मध्य ग़ाज़ा में हवाई हमलों में कम से कम 30 फ़लस्तीनियों के मारे जाने की ख़बर है.