संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार रिपोर्ट में कहा गया है कि इसराइल अपने क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र – पश्चिमी तट में, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन कर रहा है, जिसमें नस्लीय भेदभाव और रंगभेद (apartheid) जैसे मामलों पर रोक लगाता है. इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2022 के अन्त से बढ़ती हिंसा, दमन और अपराधों के लिए सज़ा नहीं दिए दाने (दंडमुक्ति) की स्थिति के बीच, भेदभावपूर्ण प्रवृत्तियों के मामले तेज़ी से बढ़े हैं.