विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी में लगभग 106 मीट्रिक टनजीवन रक्षक पोषण सहायता सामग्री पहुँचाई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप समुद्र के माध्यम से सहायता पहुँचाने की व्यवस्था के तहत और मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच, सहायता सामग्री की यह पहली खेप है.