संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि ग़ाज़ा पट्टी में भयावह हालात में फ़िलहाल कोई कमी आने के संकेत नहीं हैं और सर्दी के मौसम में छोटे बच्चे अपनी जान गँवा रहे हैं. उधर, स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अक्टूबर 2023 से अब तक इसराइली सैन्य कार्रवाई में 46 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं व बच्चे हैं.