संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ग़ाज़ा में ज़रूरतमन्द आबादी तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने के लिए पाँच-चरण की अपनी एक योजना को प्रस्तुत किया है. उन्होंने इसराइल से इस योजना को मान लेने का आग्रह करते हुए स्पष्ट किया है कि संयुक्त राष्ट्र ऐसी किसी कोशिश का हिस्सा नहीं बनेगा, जोकि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून या बुनियादी मानवतावादी सिद्धान्तों का सम्मान करने में विफल साबित हो.