हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों द्वारा इसराइल पर किए गए आतंकी हमलों के बाद, ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य बलों की कार्रवाई अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है. संयुक्त राष्ट्र ने इस दुखद पड़ाव पर सभी बन्धकों को रिहा किए जाने, तुरन्त युद्धविराम पर सहमति बनाने और फ़लस्तीनी आबादी की पीड़ा को रोकने के लिए मानवीय सहायता सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया है.