मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक टोर वैनेसलैंड ने कहा है कि ग़ाज़ा में पिछले एक वर्ष से जारी भयावह युद्ध और रक्तपात के बाद, यह क्षेत्र एक हताशा भरे दोराहे पर खड़े होकर, एक दुस्वप्न को जी रहा है. उन्होंने सोमवार को सुरक्षा परिषद में अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि क्षेत्र को इस ख़तरनाक मार्ग से पीछे हटाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को तुरन्त क़दम उठाने होंगे.