दुनिया भर में लोग बेहतर शिक्षित हैं, पहले की तुलना में लम्बा जीवन गुज़ार रहे हैं और डिजिटल माध्यमों के ज़रिये एक दूसरे से जुड़े भी हैं, मगर भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास कमज़ोर होता जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि आर्थिक अस्थिरता, हिंसक टकराव और जलवायु व्यवधानों की वजह से वैश्विक सुरक्षा दरक रही है और अरबों लोग रोज़गार ख़त्म होने की आशंका या कामकाज न मिल पाने के संघर्ष के बीच जीवन गुज़ार रहे हैं.