हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, जो अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, घने जंगलों और ठंडी हवा के लिए जाना जाता है। हिमाचल की यही खासियत है कि यहां हर तरह के टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ खास जरूर होता है। यहां कई मशहूर हिल स्टेशन हैं जैसे शिमला, मनाली और स्पीति वैली जैसे जगह है जहां हर साल हजारों लोग घूमने आते हैं।