(खबरें अब आसान भाषा में)
गया के तीरंदाजी कोच जय प्रकाश कुमार बिहार राज्य खेल सम्मान से सम्मानित होंगे. पटना में होने वाले इस सम्मान समारोह में राज्य के 24 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है उनमें तीरंदाजी में राज्य के एक मात्र गया के तीरंदाजी प्रशिक्षक जय प्रकाश को सम्मानित किया जा रहा है.