(खबरें अब आसान भाषा में)
नोएडा में शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और BDDS टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच की गई