अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने गौतम गंभीर की खुलकर तारीफ की है. गुरबाज का कहना है कि गंभीर की सबसे बड़ी ताकत टीम में बिना दबाव का अनुशासित माहौल बनाना है. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से मिली लगातार टेस्ट हारों के बाद गंभीर पर उठ रहे सवालों पर गुरबाज हैरान हैं. गुरबाज के मुताबिक गंभीर सिर्फ अनुशासन तोड़ने पर ही सख्त होते हैं.