India vs South Africa, 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की टक्कर कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. इस मैच के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चार खिलाड़ियों को बाहर रखा है, जो पिछले वनडे सीरीज में खेले थे.