Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने समाज के एकता की बात की है। वो प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र कर रहे थे और कहा कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है। कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है। इस दौरान पीएम मोदी ने महाकुंभ को लेकर नारा भी दिया है।
मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ पर कहा- ‘अगले महीने 13 तारीख से प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है। इस समय वहां संगम तट पर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। मुझे याद है, अभी कुछ दिन पहले जब मैं प्रयागराज गया था तो हेलिकॉप्टर से पूरा कुंभ क्षेत्र देखकर दिल प्रसन्न हो गया था। इतना विशाल! इतना सुंदर! इतनी भव्यता! साथियो, महाकुंभ की विशेषता सिुर्फ इसकी विशालता में ही नहीं है, कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है।’