संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने महिलाओं को खेलकूद में पुरुषों के साथ बराबरी का सम्मान दिए जाने की पुकार लगाई है. उन्होंने जिनीवा में महिला योरो फ़ुटबॉल चैम्पियनशिप के बीच, दुनिया भर के खेल क्लबों से, महिलाओं के खेलों में अब भी मौजूद भारी लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए ठोस क़दम उठाए जाने की अपील की है.